मुंबई इंडियंस ने 46 रन से दी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात ()
17 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के द्वारा 214 रन का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बना सकी। स्कोरकार्ड
किंग कोहली ने अकेले दम पर संघर्ष किया और नाबाद 92 रन बनाए। कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस के तरफ से क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मिशेल मैक्क्लेनाघन को 2 विकेट मिला। मार्केंड को एक विकेट मिला।
इससे पहले रोहित शर्मा के धमाल के कारण मुंबई इंडियंस की टीम ने 213 रन बनाए थे।