The Hundred Women's 2026, MIL-W vs LS-W: एमआई लंदन ने द हंड्रेड विमेंस 2026 के आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लंदन स्पिरिट को 3 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेलिया केर की शानदार पारी की बदौलत टीम ने 122 रन बनाए। जवाब में मारिज़ान कैप और नादिन डी क्लर्क ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन लंदन स्पिरिट लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई।
द हंड्रेड विमेंस 2026 का 23वां मुकाबला गुरुवार (6 अगस्त) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई लंदन ने निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट खोकर 122 रन का स्कोर खड़ा किया।
एमआई लंदन की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 23 रन के स्कोर तक हेली मैथ्यूज (2), किरा चैथली (7) और हॉली आर्मिटेज (6) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अमेलिया केर ने एक छोर संभाला और 41 गेंदों में नाबाद 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में अहम 22 रन जोड़े।