आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन इवेंट में फैंस को शानदार और मजेदार पल देखने को मिला। पुराने और नए खिलाड़ियों का मेल इस इवेंट की खास बात रहा। इसी दौरान एक ऐसा मोमेंट आया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार (22 मार्च) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘रोर 2026’ नाम से एक खास प्री-सीजन इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक साथ नजर आए और मैदान पर पुरानी यादें ताजा होती दिखीं।
इस दौरान सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी नेट्स में एक दूसरे और मौजूदा टीम के युवा खिलाड़ियोंं खिलाफ खेलते नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें टीम के पूर्व खिलाड़ी एक साथ दिखाई दिए। इस फोटो में अंबाती रायुडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे बड़े नाम शामिल थे।
OG captain and his pride #Roar26 histlePodu pic.twitter.com/OScEZn6Vg7
Chennai Super Kings (ChennaiIPL) March 22, 2026