IPL 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जगह किसी और टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे या नहीं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि तो आपको बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने इस पर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, माइकल वॉन का मानना है कि अगले साल रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे और वो चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो जाएंगे। इतना ही नहीं, माइकल वॉन ने तो ये तक कह दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा को अपनी टीम की कैंप्टेंसी भी सौंप देगी।
माइकल वॉन हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में नज़र आए। यहां उन्होंने रोहित शर्मा पर ये बोल्ड प्रेडिक्शन दिया। वो बोले, 'क्या वो (रोहित शर्मा) चेन्नई जाएंगे? क्या वो धोनी की जगह लेंगे? ऋतुराज गायकवाड़ इस साल सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। ये अगले साल रोहित के लिए जगह संभालने (कैंप्टेंसी) का एक तरीका हो सकता है। मैं उन्हें चेन्नई में देखता हूं।'
Rohit Sharma In Yellow #IPL2024 #RohitSharma #MumbaiIndians #ChennaiSuperKings #CSK pic.twitter.com/BBYuroYmTG
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 13, 2024