VIDEO: मिचेल मार्श ने तोड़ा प्रियांश आर्य का दिल! बाउंड्री पर कमाल कैच लेकर शतक से 7 रन पहले ही खत्म (Image Source: X)
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य शतक के बेहद करीब पहुंच चुके थे, लेकिन तभी मिचेल मार्श ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच लेकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया।
मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 का 29वें मुकाबले में एक दिल तोड़ देने वाला पल देखने को मिला। पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य इस सीजन अपने पहले शतक के बेहद करीब थे, लेकिन मिचेल मार्श ने उनके सपने को अधूरा छोड़ दिया।
दरअसल, पंजाब की पारी के दौरान प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 182 रन की विशाल साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि दोनों शतक जड़ सकते हैं।