Mitchell Marsh Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG Vs PBKS) की टक्कर होगी। ये मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में LSG के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
टूटेगा निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड: 34 साल मिचेल मार्श एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि साल 2026 के IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मैचों में 43.30 की औसत और 163.18 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 36 छक्के लगाए हैं।
यहां से वो LSG के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने अपनी पारी में पांच छक्के जड़ने का कारनामा करते हैं, तो वो निकोलस पूरन को पछाड़कर एक IPL सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौर करें कि निकोलस पूरन ने साल 2025 के सीजन में LSG के लिए 40 छक्के ठोके थे। इस सीजन उन्होंने 524 रन बनाए थे।