Mitchell Marsh Century: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने शनिवार, 04 अक्टूबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड (NZ vs AUS 3rd T20) के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ मिचेल मार्श ने एक साथ कई खास रिकॉर्ड (Mitchell Marsh Record) अपने नाम किए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने अपने टी20I करियर के 100 छक्के पूरे किए और वो ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए। मिचेल मार्श (101 छक्के) से पहले ग्लेन मैक्सवेल (148 छक्के), एरोन फिंच (125 छक्के), और डेविड वॉर्नर (122) ने ही ये कारनामा किया है।
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के टी20I में बतौर कप्तान सेंचुरी ठोकने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा साल 2016 में शेन वॉटसन ने भारत के खिलाफ और साल 2018 में एरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ये कारनामा किया।