mitchell marsh (Image Credit: BCCI)
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर आईपील 2020 से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डरल को टीम में शामिल किया है।
मार्श सोमवार (21 सितंबर) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ को हुए मुकाबले में अपने पहले ओवर के दौरान चोटिल हो गए थे। एरॉन फिंच की गेंद रोकने के लिए लगाई गई डाइव के दौरान उनके दाएं पैर का टखना मुड़ गए था। ओवर की चार गेंद करने के बाद वह दर्द से करहाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।
इसके बाद वह 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए औऱ पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद फिजियो और साथी खिलाड़ी उन्हें मैदान के बाहर ले गए थे।
