Mitchell Santner Catch Video: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला (WI vs NZ 3rd ODI) शुक्रवार, 17 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज़ अकीम ऑगस्टे (Ackeem Auguste) को पवेलियन भेजने के लिए हवा में तैरते हुए एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिचेल सेंटनर का ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए यहां तेज गेंदबाज़ जैकब डफी ओवर करने आए थे जिन्होंने अपनी आखिरी गेंद एक स्लोअर डिलीवरी डालकर विपक्षी बल्लेबाज़ को फंसाया। यहां अकीम ऑगस्टे बड़ा शॉट मारकर बाउंड्री लगाना चाहते थे, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में गेंद को बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं कर पाए।
इसके बाद होना क्या था, वो गेंद हवा में मिड ऑफ की तरफ गई जहां मिचेल सेंटनर ने पीछे की ओर दौड़ लगाकर डाइव करके कैच लिया। जब उन्होंने गेंद को पकड़ा, तब एक समय ऐसा लगा कि वो हवा में उड़ रहे हैं। FanCode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।