Mitchell Santner Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (NZ vs IND 3rd T20) मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। उनके पास एक साथ दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: मिचेल सेंटनर एक बेहद ही काबिल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) में भी ये साबित किया। इस मुकाबले में सेंटनर ने भारत के 4 विकेट (4 ओवर में 21 रन देकर) चटकाए। अब मिचेल सेंटनर के पास भारत-न्यूजीलैंड टी20 का नंबर-1 गेंदबाज़ बनने का मौका है।
सेंटनर वेलिंगटन टी20 में महज़ 2 विकेट लेकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। वो भारत के सामने अब तक 29 T20I विकेट ले चुके हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड उन्हीं के साथ खिलाड़ी ईश सोढ़ी के नाम दर्ज है। सोढ़ी ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के 30 विकेट लिए हैं।