NZ vs IND Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। इसके शुरू होने से पहले मेजबान टीम न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) चोट के कारण भारत के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
मिचेल सेंटनर चोटिल होकर बाहर: 34 वर्षीय सेंटनर न्यूजीलैंड टीम के एक अहम सदस्य हैं। वो भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में बल्लेबाजी के दौरान इंजर्ड हुए। सेंटनर को हाथ में चोट लगी है, जिस पर स्कैन में बाद फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। यही कारण है वो अब भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। यहां से सेंटनर के पास 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज तक फिट होने के लिए काफी समय है।
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को मिली जगह: न्यूजीलैंड ने सेंटनर की रिप्लेसमेंट भी घोषित कर दी है। उन्होंने टेस्ट टीम में ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को शामिल किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे भी खेले। बात करें फॉक्सक्रॉफ्ट के टेस्ट करियर की तो वो अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेले हैं। इसमें उन्होंने आयरलैंड के सामने 98 रन बनाए थे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि फॉक्सक्रॉप्ट को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।