Mitchell Starc Fitness Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ी एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वो जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने वाला है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 36 साल के मिचेल स्टार्क अगले महीने 1 मई से पहले दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। जान लें कि वो अपने कंधे और कोहनी की चोट के कारण मौजूदा सीजन में अब तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे और ऑस्ट्रेलिया में ही रिकवर कर रहे थे।
IPL 2026 के लिए मिले हैं इतने करोड़: मिचेल स्टार्क मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप-5 सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें DC ने पूरे 11 करोड़ 75 लाख में रिटेन किया है। हालांकि वो अपनी इंजरी के कारण टीम के शुरुआती छह मुकाबले पूरे तरह मिस कर चुके हैं और आगामी दो और मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में दिल्ली के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वो टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल ही मचा दें और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए।