Mitchell Starc ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कपिल देव की बराबरी करते ही रच दिया इतिहास (Image Source: X.Com (Twitter))
Australia vs Bangladesh, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (13 अगस्त) खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई और पहली पारी में बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम को अपना पहला शिकार बनाया।
स्टार्क का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 434वां विकेट था और इस लिस्ट में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 433 विकेट दर्ज हैं।