Mitchell Starc No.1 Test Bowler: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) टेस्ट इंटरनेशनल के नए नंबर-1 गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत खत्म करके ये पॉजिशन हासिल की है, जो कि पिछले दो सालों से ICC रैंकिंग के अनुसार टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज़ थे।
36 साल की उम्र में बने नंबर-1: मिचेल स्टार्क ने हाल ही में मैके टेस्ट में बांग्लादेश के 10 विकेट चटकाए थे और इसी के बाद ICC टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। वो तीसरी पॉजिशन से सीधा पहली पॉजिशन पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पछाड़कर ये कारनामा किया। अब उनके नाम 972 रेटिंग पॉइंट्स हैं। बुमराह दूसरे और हेनरी तीसरी पॉजिशन पर आ गए हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मिचेल स्टार्क अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग की पहली पॉजिशन पर आए हैं। हालांकि वो अपने 15 साल के टेस्ट करियर के दौरान ज्यादातर समय टॉप-10 में रहे हैं। पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वह टॉप-3 में पहुंचे थे, लेकिन अब पहली बार उन्होंने नंबर-1 की कुर्सी हासिल की है।