VIDEO: मिचेल स्टार्क ने लपका हैरतअंगेज कैच, डाइव लगाकर मनीष पांडे को भेजा पवेलियन (Image Source: X)
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने अपनी फील्डिंग से टीम के लिए बड़ा विकेट झटका। लुंगी एनगिडी की गेंद पर स्टार्क ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा और सेट हो चुके मनीष पांडे को पवेलियन भेज दिया।
आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस बार गेंद से नहीं बल्कि अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली।
204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे 15 गेंदों में 25 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 44 रन की अहम साझेदारी भी कर चुके थे।