Advertisement
Advertisement
Advertisement

39 साल की मिताली राज ने की रिकी पोंटिंग के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं

ICC Women's World Cup 2022: भारत की कप्तान Mithali Raj ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। यह मिताली के करियर का 64वां अर्धशतक है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 27, 2022 • 13:37 PM
39 साल की मिताली राज ने की रिकी पोंटिंग के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाली पहली भारतीय क्रिके
39 साल की मिताली राज ने की रिकी पोंटिंग के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाली पहली भारतीय क्रिके (Image Source: BCCI)
Advertisement

ICC Women's World Cup 2022: मिताली राज (Mithali Raj) ने रविवार (27 मार्च) को साउथ अफ्राकी के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। 39 वर्षीय मिताली ने अपने वनडे करियर का 64वां अर्धशतक जड़ा औऱ 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। 

मिताली वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में और सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक जड़ने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली ने साल 2000 में खेले गए वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 साल 363 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 

Trending


रिकी पोंटिंग की बराबरी की

वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान (महिला और पुरुष) सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में मिताली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने नौंवी बार यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकीं पोंटिंग ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में नौ बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली थी।  

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा की पारी

महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में मिताली राज पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 13वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले (12 बार) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

ऐसा करने वाली पहली भारतीय

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

मिताली पहली भारतीय क्रिकेटर (महिला और पुरुष) बन गई हैं, जिसने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement