Monank Patel Record: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के कैप्टन मोनांक पटेल (Monank Patel) ने रविवार, 15 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 26वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मोनांक पटेल ने USA के लिए ओपनिंग करते हुए 30 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार अर्धशतक पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ अब मोनांक पटेल USA के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने अपने करियर में 40 मुकाबले खेले और आठवीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर करके ये कारनामा किया। बताते चलें कि उन्होंने सैतेजा मुक्कमल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 21 इनिंग में USA के लिए 7 बार फिफ्टी प्लस इनिंग खेली है।