Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी ने रचा इतिहास, वनडे में किया ये ऐतिहासिक कारनामा

23 अक्टूबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में धोनी ने कमाल कर दिया।  धोनी ने अपने वनडे करियर में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विकेटकीपर के तौर पर सबसे

Advertisement
धोनी ने रचा इतिहास, वनडे में किया ये ऐतिहासिक कारनामा
धोनी ने रचा इतिहास, वनडे में किया ये ऐतिहासिक कारनामा ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Oct 23, 2016 • 07:20 PM

23 अक्टूबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में धोनी ने कमाल कर दिया।  धोनी ने अपने वनडे करियर में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले लिस्ट में धोनी तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। इस मामले में पहले नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं जिनके नाम 13341 रन है। लाइव स्कोर, न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
October 23, 2016 • 07:20 PM

दूसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं जिनके नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 9410 रन है।

Trending

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

आपको बता दें धोनी ने अबतक 281 वनडे मैच खेलकर 9000 वनडे रन बनानें में सफलता पाई है। 9000 वनडे रन बनाते ही धोनी भारत के तरफ से 5वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 9000 रन बनानें का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा धोनी ने वनडे क्रिकेट में भारत के तरफ से सर्वाधिक छक्के जमाने के रिकॉर्ड में सचिन की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम 195 छक्के दर्ज हैं।

VIDEO: 3G- Jio 4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

गौरतलब है कि तीसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 286 रन की जरूरत है। ये खबर लिखे जाने तक भारत ने 2 विकेट पर 85 रन बना लिए थे। कोहली 51 और धोनी 39 रन बनाकर खेल रहे थे.

वीडियो: धोनी और कोहली ने तीसरे वनडे से पहले जसप्रीत बुमराह के साथ किया ऐसा हैरान करने वाला बर्ताव

वैसे  धोनी ने साल 2013 में मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ खेलते हुए 139 रन की नाबाद पारी खेली थी उसके बाद से धोनी वनडे में शतक नहीं बना पाए हैं।

न्यूजीलैंड की हालत देख इस कमेंटेटर ने किया बदसलूकी, लाइव कमेंट्री में की ऐसी हरकत

लेकिन आज धोनी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए है जिससे धोनी के इरादे पूर्ण रूप से स्पष्ट हो गए हैं।

Advertisement

TAGS
Advertisement