Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंकड़ों के आईने में: T20 World Cup 2021 में सबसे ज्यादा रन, विकेट और सबसे बड़ी पारियां 

एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के साथ ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन हो गया। न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार यह खिताब अपन नाम किया। टॉस

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma November 15, 2021 • 18:04 PM
 Most Runs and Most Wickets in ICC T20 World Cup 2021 
Most Runs and Most Wickets in ICC T20 World Cup 2021  (Image Source: Google)
Advertisement

एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के साथ ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन हो गया। न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार यह खिताब अपन नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (85) के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर। मार्श ने 50 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं वॉर्नर ने 38 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

Trending


डालिए टूर्नामेंट के कुछ आंकड़ों पर नजर

सबसे ज्यादा रन 

बाबर आजम (पाकिस्तान)- 6 पारियों में 303 रन

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 7 पारियों में 289 रन

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 6 पारियों में 281 रन 

जोस बटलर (इंग्लैंड)- 6 पारियों में 269 रन 

चरित असलांका (श्रीलंका)- 6 पारियों में 231 रन 

सबसे ज्यादा विकेट

वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- 8 पारियों में 16 विकेट

एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 7 पारियों में 13 विकेट

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)- 6 पारियों में 13 विकेट

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 6 पारियों में 11 विकेट

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 7 पारियों में 11 विकेट 

उच्चतम स्कोर

जोस बटलर - 101* बनाम श्रीलंका

रस्सी वैन डेर डूसन - 94* बनाम इंग्लैंड

मार्टिन गुप्टिल - 93 बनाम स्कॉटलैंड

एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

एडम ज़म्पा- 5/19 बनाम बांग्लादेश

मुजीब उर रहमान- 5/20 बनाम स्कॉटलैंड

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

आदिल राशिद- 4/2 बनाम वेस्टइंडीज
 


Cricket Scorecard

Advertisement