Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी के बाद धोनी हैं दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय !

नई दिल्ली, 26 सितम्बर | पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मात देकर भारत में सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची में दूसरा...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 26, 2019 • 15:00 PM
मोदी के बाद धोनी  हैं दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय ! Images
मोदी के बाद धोनी हैं दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय ! Images (twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 26 सितम्बर | पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मात देकर भारत में सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। यूगोव की ओर से कराए सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे चहेते भारतीयों में शीर्ष स्थान पर हैं और उनके बाद दो बार के विश्व विजेता कप्तान धोनी हैं।

सर्वे में 41 देशों के करीब 42000 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय (चर्चित) पुरुष और महिलाओं का अलग-अलग चयन किया गया।

Trending


एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे चर्चित पुरुष हैं तो वहीं छह बार की विश्व चैंपियन दिग्गज महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम देश की सबसे प्रशंसनीय महिला मानी गई हैं। सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी की रेटिंग 15.66 फीसद है जबकि धोनी की रेटिंग 8.58 फीसदी है।

इस मामले में रतन टाटा (8.02 फीसदी), बराक ओबामा (7.36 फीसदी) और बिल गेट्स (6.96 फीसदी) क्रमश : तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। सचिन 5.81 फीसदी रेटिंग के साथ छठे और कप्तान कोहली 4.46 फीसदी रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं। महिलाओं में मैरीकॉम 10.36 फीसदी की रेटिंग के साथ विश्व में 25वें नंबर पर हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni