Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : दोस्त की शादी में झूमकर नाचे माही और साक्षी, वीडियो देखकर दिल हो जाएगा खुश

भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav February 16, 2021 • 10:59 AM
Cricket Image for VIDEO : दोस्त की शादी में झूमकर नाचे माही और साक्षी, वीडियो देखकर दिल हो जाएगा खुश
Cricket Image for VIDEO : दोस्त की शादी में झूमकर नाचे माही और साक्षी, वीडियो देखकर दिल हो जाएगा खुश (Image Credit: Twitter)
Advertisement

भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर एक वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और माही और साक्षी की जोड़ी को फैंस खूब सराह भी रहे हैं। माही और साक्षी अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे और इस दौरान दोनों जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

Trending


वायरल वीडियो में साक्षी और धोनी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं और पत्नी साक्षी धोनी को नचाने की कोशिश करती हैं लेकिन माही बैठे-बैठे ही डांस करते हुए नजर आते हैं। 

आपको बता दें कि धोनी और साक्षी के अलावा इस शादी में कई बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुई थी जहां स्टार्स ने जमकर धमाल मचाया।


Cricket Scorecard

Advertisement