अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं तो आपके लिए एक लेटेस्ट अपडेट है। चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इस समय सोशल मीडिया पर धोनी का एक ट्रेनिंग वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो सीएसके के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ नेट्स में ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं।
बैटिंग सेशन में धोनी की ट्रेडमार्क एलिगेंस और शार्पनेस दिखी। उन्होंने सटीक ऑफ-साइड ड्राइव से शुरुआत की। उसके बाद सॉलिड बैकफुट पुल शॉट भी लगाए। वहीं, इस वीडियो में रुतुराज गायकवाड़ को भी बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है जहां वो चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आए। इस ट्रेनिंग सेशन का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
miROARing! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/jM0X9rmMci
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 1, 2026
पिछले साल धोनी ने सीएसके के सभी 14 मैच खेले थे लेकिन इस सीजन में टीम में संजू सैमसन की भी एंट्री हुई है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस सीजन में किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं। सीज़न के दूसरे हाफ़ में धोनी ने टीम की कप्तानी भी की लेकिन इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की वापसी होन के बाद वो कप्तान की भूमिका में नहीं दिखेंगे।