MS Dhoni Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना अगला मुकाबला रविवार, 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक ओर नया वीडियो साझा किया है जिसने फैंस के बीच एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, धोनी का ये नया वीडियो सिर्फ 9 सेकंड का है जिसमें वो नेट्स में गेंदबाज़ी करते दिखे हैं। खास बात तो ये है कि धोनी का ये वीडियो देखकर फैंस के मन में एक बार फिर उम्मीद जग गई है कि वो पूरी तरह फिट हैं और चेन्नई के लिए अगला मुकाबला खेल सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2026 के आईपीएल सीजन के बीच CSK ने अपने मुकाबलों से पहले कई बार धोनी के अलग-अलग प्रैक्टिस वीडियो शेयर किए हैं। कुछ वीडियो में वो बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं, तो कुछ वीडियो में वो विकेटकीपर प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। हालांकि इन सब के बावजूद उन्होंने मौजूदा सीजन में कोई भी मुकाबला नहीं खेला।