Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी ने रांची जाकर वोट डाला, लोगों से मतदान की अपील की

रांची, 6 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ यहां अपने गृह नगर में सोमवार को वोट डाला। धोनी ने वोट डालने के बाद बेटी जीवा के साथ इंस्टाग्राम पर

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 06, 2019 • 23:19 PM
 MS Dhoni
MS Dhoni (© IANS)
Advertisement

रांची, 6 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ यहां अपने गृह नगर में सोमवार को वोट डाला। धोनी ने वोट डालने के बाद बेटी जीवा के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी बेटी जीवा लोगों से लोगों से वोट डालने की अपील कर रही है।

 जीवा पोस्ट में कहती नजर आ रही है, "जाइए वोट कीजिए जैसे पापा और मम्मा ने किया है।"

Trending


वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "अपने अधिकार का प्रयोग कीजिए।"

सोमवार को लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव हुए। इसी चरण में रांची भी आता है, जहां धोनी रहते हैं। 

इस बीच, रविवार को बताया गया कि धोनी के बड़े भाई नरेंद्र भाजपा में शामिल हो गए हैं और अब वह राज्य में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Use your Power

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni