Advertisement
Advertisement
Advertisement

वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा गजब का कमाल करने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने

12 जनवरी।  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के साथ...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat January 12, 2019 • 16:07 PM
वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा गजब का कमाल करने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने Images
वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा गजब का कमाल करने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने Images (Twitter)
Advertisement

12 जनवरी।  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में झे रिचर्डसन की गेंद पर एक रन लेकर वनडे करियर में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। 

50 ओवरों के क्रिकेट में विकेटकीपर धोनी के नाम इससे पहले 10173 रन थे। लेकिन इनमें से 174 रन उन्होंने 2007 में एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ बनाए थे। 

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली भारत के लिए वनडे में 10,000 रन बना चुके हैं। 

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 10,000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं। 

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni