ms dhoni (Twitter)
बेंगलुरू, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 48 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया।
चेन्नई को हालांकि, मैच में हार झेलनी पड़ी। 162 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई।
धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। वह आईपीएल में अबतक 203 छक्के लगा चुके हैं। 12वें संस्करण में 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक 17 छक्के लगाए हैं।