महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों में 16 रन बनाकर भी रचा इतिहास,तोड़ा रोहित शर्मा का IPL महारिकॉर्ड (Image Source: Twitter)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मंगलवार (20 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में 17 गेंदों में 16 रन की धीमी पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक छक्का जड़ा। इसके बावजूद भी धोनी ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक छक्का जड़ने के मामले में धोनी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। यह 136वीं पारी है जिसमें धोनी ने कम से कम एक छक्का जड़ा है। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा (135 पारी) को पीछे छोड़ा है।
Most Six-hitting innings in IPL
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) May 20, 2025
136: MS Dhoni
135: Rohit Sharma
134: Virat Kohli