झारखंड बनाम विदर्भ ()
मार्च 16, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महेन्द्र सिंह धोनी के हाथो भले ही टीम इंडिया की कप्तानी की कमान न हो लेकिन उनके प्रति फैंस का स्नेह कम नहीं हुआ है। इसका ताजा उदहारण बुधवार को उस वक्त देखने को मिला जब झारखंड और विदर्भ की टीम के बीच चल रहे मैच के दौरान एक फैन आकर महेन्द्र सिंह धोनी के पैर छू लिए। धोनी ने अपने उस फैन को मैदान पर ऑटोग्राफ भी दिया।
आपको बता दे कि धोनी से मिलने फैन उस वक्त पहुंचा जब माही ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
उल्लेखनीय है कि विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में धोनी की कप्तानी वाली झारखंड की टीम ने विदर्भ को 6 विकेट से हरा दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी ने 27 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।