Cricket Image for Ms Dhoni Ex Girlfriend Priyanka Jha Photo Viral On Socail Media (MS Dhoni girlfriend)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के मन मे अक्सर धोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठता रहता है। धोनी पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के जरिए फैंस को धोनी की लाइफ से जुड़ी कई बातों को पता चला था।
धोनी की कामयाबी के पीछे उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का बहुत बड़ा हाथ था। धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। धोनी ने प्रियंका के साथ जिंदगी के सबसे खुबसूरत पल बिताए थे। इस बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह एक लड़की के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं।
