MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और मीडिया के सामने बयानबाजी करने से भी दूर नज़र आते हैं, लेकिन इन सब के बावजूद धोनी सुर्खियां ना बटोरे ऐसा नहीं हो सकता। माही के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। इस बार धोनी का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर फैंस के मन में थाला के लिए सम्मान 10 गुना और भी ज्यादा बढ़ चुका है। दरअसल, इस वीडियो में धोनी एक युवा क्रिकेटर को लिफ्ट देते नजर आ रहे हैं।
धोनी का यह 45 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी एक युवा क्रिकेटर के साथ मौजूद हैं। धोनी इस युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक में बैठाकर लिफ्ट देते कैमरे में कैद हुए हैं। यही वजह है धोनी की सादगी को देखकर सभी क्रिकेट फैंस एक बार फिर उनके मुरीद हो गए हैं।
Ms Dhoni #India #TeamIndia #MsDhoni #Dhonipic.twitter.com/RBfDAN2zoW
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 15, 2023
गौरतलब है कि हाल ही में धोनी के कई वीडियो वायरल हुए हैं। धोनी एक वीडियो में अपने फैन को ऑटोग्राफ देते नजर आए थे जिसके दौरान उन्होंने अपनी चॉकलेट फैन को पकड़ा दी थी। यहां माही का ऑटोग्राफ पाने के बाद वह फैन इतना खुश हुआ कि धोनी को चॉकलेट वापस करना ही भूल गया ऐसे में धोनी ने मजाकिया अंदाज में फैन से अपनी चॉकलेट वापस मांगी।