12 अप्रैल। अंपायर से बीच मैदान पर जाकर बहस करने के बाद मैच रेफरी ने एक फैसला लेते हुए धोनी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया है। गौरतलब है कि धोनी के द्वारा ऐसा किए जाने के बाद पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है और किसी को यकिन नहीं आ रहा है कि धोनी ऐसा कुछ कर सकते थे।
BREAKING: MS Dhoni has been fined 50% of his match fees for breaching the IPL code of conduct during CSK's match against Rajasthan Royals in Jaipur #RRvCSK #IPL2019 pic.twitter.com/37DXvwOU88
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 11, 2019
गौरतलब है कि चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने निर्णायक ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का मारा।
अगली गेंद नो बॉल हो गई और इस पर एक रन भी आया। महेंद्र सिंह धोनी (58) स्ट्राइक पर थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लिए लेकिन अगली गेंद पर स्टोक्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने दो रन लिए।