MS Dhoni and Sakshi (IANS)
चेन्नई, 1 जून| आमतौर पर यह धारणा हो सकती है कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी भावनाएं जाहिर नहीं होने देते हैं और इसलिए उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की वाइफ साक्षी ने रविवार को कहा कि खेल को लेकर धोनी हमेशा इमोशनल रहते हैं और यह उनका प्यार है। धोनी ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया था और साक्षी का कहना है कि उस समय भी वह इमोशनल हुए थे।
साक्षी ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम की आधिकारिक इंस्टाग्राम लाइव चैट पर कहा, " क्रिकेट को लेकर माही हमेशा इमोशनल रहते हैं। यह उनका प्यार है।"
साक्षी ने धोनी के वीडियो गेम के प्रति प्यार को लेकर कहा, " वीडियो गेम उनके लिए तनाव खत्म करने का एक हथियार है। धोनी का दिमाग हमेशा सोचता रहता है और वह आराम नहीं करता है।"