पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर एमएस धोनी पर निशाना साधा है। योगराज सिंह पहले भी कई बार धोनी की आलोचना कर चुके हैं और इस बार भी उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच कुछ ऐसा ही किया है। योगराज का कहना है कि धोनी अब टीम इंडिया के साथ नहीं है और अब वो वर्ल्ड कप जीत सकते हैं।
इस समय योगराज सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने की जोरदार वकालत कर रहे हैं और टीम की सफलता का श्रेय धोनी की अनुपस्थिति को दे रहे हैं। उन्होंने बिना किसी फिल्टर के दावा किया कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की विफलता एमएस धोनी के युवराज से हाथ ना मिलाने के कारण हुई।
वायरल वीडियो में योगराज कहते हैं, "एक भारतीय के तौर पर मैं चाहता हूं कि भारत जीते। एमएस धोनी के ना होने पर भारत को वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। पूरी दुनिया यही कह रही है। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा भी यही कह रहे हैं। CSK ने IPL 2024 गंवा दिया। वो क्यों हारे? ये आसान है- आप जो बोएंगे, वही काटेंगे। युवराज सिंह ICC के एम्बैसेडर हैं, उन्हें सलाम है! और ये ईर्ष्यालु धोनी, वो कहां है? उसने युवराज से हाथ भी नहीं मिलाया और यही कारण है कि CSK इस साल फेल हो गई।"
India should win the #WorldCup as Dhoni is not there. #YuvrajSingh is #ICCT20 Ambassador and this jealous #Dhoni didn't even shake hands with him.
— Vikass (@VaasuVaasu415) June 26, 2024
- Yograj Singh pic.twitter.com/XUbdhttF3U