21 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की वन डे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने का मौका है। जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी एक बड़ा रिकॉर्ड शामिल है।
अगर धोनी इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक अर्धशतक बना लेते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक वनडे अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ सचिन और धोनी ने 17-17 अर्धशतक लगाए हैं। इस सीरीज में धोनी के पास सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका है। PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप
श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में भी सचिन के बाद धोनी दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले 84 मैचों की 80 पारियों में 3113 रन बनाए हैं,जबकि जबकि धोनी के नाम अब तक खेले गए 59 मैचों की 47 पारियों में 2149 रन दर्ज हैं।