Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी ने लाइव आकर 'तोड़ा' फैंस का दिल, कोई बड़ी अनाउंसमेंट नहीं, Oreo बिस्कुट किया लॉन्च

24 सितंबर को एमएस धोनी ने अनाउंस किया था कि वो 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर एक बड़ी अनाउंसमेंट करेंगे लेकिन जब वो लाइव आए तो फैंस को ऐसा कुछ नहीं मिला।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 25, 2022 • 15:17 PM
Cricket Image for धोनी ने लाइव आकर 'तोड़ा' फैंस का दिल, कोई बड़ी अनाउंसमेंट नहीं, Oreo बिस्कुट किया
Cricket Image for धोनी ने लाइव आकर 'तोड़ा' फैंस का दिल, कोई बड़ी अनाउंसमेंट नहीं, Oreo बिस्कुट किया (Image Source: Google)
Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन जब वो कोई अनाउंसमेंट करते हैं तो करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं और वो माही की अनाउंसमेंट का इंतज़ार बेसब्री से करते हैं। कुछ ऐसा ही 24 सितंबर (शनिवार) को भी देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए माही ने बताया था कि वो 25 सितंबर (रविवार) को एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। 

ऐसे में कई मीडिया चैनल्स और फैंस ने अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि शायद माही इस बात का ऐलान करने वाले हैं कि वो सीएसके की कप्तानी छोड़ देंगे या आगामी आईपीएल 2023 नहीं खेलेंगे, लेकिन जब 25 सितंबर को धोनी लाइव आए तो ये सब अफवाहें झूठ साबित हुई क्योंकि धोनी ने ये लाइव सिर्फ ओरियो बिस्कुट कंपनी के एक कैंपेन के लिए किया था ना कि कोई बड़ा ऐलान करने के लिए किया था। 

Trending


जब धोनी लाइव आए थे तो उन्हें पहले 5 मिनट के दौरान ही लाखों लोग देख रहे थे और फैंस किसी बड़े ऐलान की उम्मीद कर रहे थे लेकिन धोनी ने उन सभी फैंस के दिल तोड़ दिया क्योंकि माही इस लाइव के जरिए बिस्कुट कंपनी ओरियो के भारत में पहले लॉन्च के लिए आए थे। गौरतलब है कि इससे पहले धोनी और उनकी बेटी जीवा इस कंपनी के लिए ऐड भी कर चुके हैं। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर धोनी के इस अनाउंसमेंट को लेकर फैंस किस तरह से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni
Advertisement