Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचली टोपी और राउडी मूंछों में माही ने ढाया कहर, वायरल हुआ एमएस धोनी का नया लुक

फैंस को मजाकिया जवाब देना हो या अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना, एमएस धोनी हमेशा दिलचस्प वीडियो पोस्ट करके प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। धोनी 2020 में संन्यास की घोषणा के बाद से ही क्रिकेट से काफी दूर हैं। लेकिन माही...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav June 21, 2021 • 13:40 PM
Cricket Image for हिमाचली टोपी और राउडी मुंछों में माही ने ढाया कहर, वायरल हुआ एमएस धोनी का नया लुक
Cricket Image for हिमाचली टोपी और राउडी मुंछों में माही ने ढाया कहर, वायरल हुआ एमएस धोनी का नया लुक (Image Source: Google)
Advertisement

फैंस को मजाकिया जवाब देना हो या अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना, एमएस धोनी हमेशा दिलचस्प वीडियो पोस्ट करके प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। धोनी 2020 में संन्यास की घोषणा के बाद से ही क्रिकेट से काफी दूर हैं। लेकिन माही आईपीएल में अभी भी खेलते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में उन्होंने रांची में अपने फार्महाउस में घोड़े के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इससे पहले उन्होंने कुत्ते के साथ खेलते हुए एक मनमोहक वीडियो भी शेयर किया था। अब, एक बार फिर से धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो अपने परिवार के साथ शिमला में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Trending


हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाते हुए उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में माही शिमला की पारंपरिक टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं।  इस टोपी को 'कुल्लू टॉप' कहा जाता है। यह टोपी शिमला में लगभग हर आदमी पहनता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MS DHONI FAN PAGE (250k)


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni