गावस्कर ने कहा, धोनी का वक्त आ गया है, निकाले जाने से पहले खुद सम्मान के साथ चले जाएं ! Images (Twitter)
20 सितंबर। इन दिनों धोनी के रिटायरमेंट को लेकर काफी बातें हो रही है। एक तरफ जहां धोनी खुद को लगातार क्रिकेट के अलग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर धोनी के विकल्प विकेटकीपर की तालाश अभी भी भारतीय टीम मैनेजमेंट पूरी तरह से खत्म नहीं कर सका है।
ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने धोनी को लेकर एक खास बयान दिया है। गावस्कर ने धोनी के रिटायरमेंट वाली खबर को लेकर कहा कि' धोनी के मन में क्या है वो ही बता सकते हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट में खुद के भविष्य को लेकर क्या सोच रहे हैं इसके बारे में सिर्फ वही बता सकते हैँ।
गावस्कर ने कहा कि धोनी इस समय 38 साल के हो गए हैं और अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में है। यानि उस वक्त तक धोनी 39 साल के होंगे। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट को धोनी के आगे सोचकर चलना चाहिए।