भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इसके बावजूद वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। फैंस को जब-जब उनकी एक झलक दिखती है उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हाल ही में चल रहे यूएस ओपन 2023 में लाइव टेनिस मैच देखने पहुंचे थे। मैच देखते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं और जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वो बैकग्राउंड में काफी हंस रहे हैं। घुटने में समस्या होने के बावजूद, धोनी ने आईपीएल 2023 का कोई मैच नहीं मिस किया और अपनी टीम को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बना दिया।
आईपीएल 2023 में, उन्होंने केवल 57 गेंदों का सामना किया, लेकिन 182.46 की शानदार स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए, जिसमें 32 नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। सीज़न ख़त्म होने के तुरंत बाद, उन्होंने मुंबई में सर्जरी करवाई और कुछ महीनों तक रांची में घर पर आराम किया। यूएस ओपन के आधिकारिक प्रसारकों ने गत चैंपियन कार्लोस अलकराज के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले का एक वीडियो अपलोड किया और इस वीडियो के बैकग्राउंड में एमएस धोनी दिखाई दे रहे हैं।
MS Dhoni enjoying the US Open Semi-Final between Carlos Alcaraz and Alexander Zverev #MSDhoni #USOpen pic.twitter.com/omUfQqKJN7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 7, 2023