Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी की वजह से World Cup 2011 नहीं खेल सके रोहित शर्मा, माही की पसंद में था ये खिलाड़ी

साल 2011 में रोहित शर्मा को इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इसके पीछे महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ी वजह रहे थे।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat August 22, 2023 • 14:25 PM
धोनी की वजह से World Cup 2011 नहीं खेल सके रोहित शर्मा, माही की पसंद में था ये खिलाड़ी
धोनी की वजह से World Cup 2011 नहीं खेल सके रोहित शर्मा, माही की पसंद में था ये खिलाड़ी (Image Source: Google)
Advertisement

इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा का एक समय ऐसा भी था जब वह टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यही वजह है रोहित साल 2011 में भारतीय टीम के लिए 50 ओवर वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सके। हिटमैन को आज भी इसका खूब मलाल है और अब वह बड़ी वजह सामने आई है जिस कारण रोहित शर्मा को इंडिया की वर्ल्ड कप (2011) स्क्वाड में नहीं चुना गया था। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी वह शख्स थे जिनकी वजह से रोहित शर्मा का दिल टूटा था।

जी हां, ऐसा ही हुआ था। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता राजा वेंकट ने इस मुद्दे पर बातचीत करके बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'जब हम टीम का चयन करने बैठे, तो रोहित पूरी योजना में थे। जब हम टीम का चयन कर रहे थे तब 1-14 खिलाड़ियों तक, सभी को स्वीकार कर लिया गया था। नंबर 15 के लिए हमने रोहित शर्मा का नाम सुझाया था। गैरी कर्स्टन को लगा कि यह एक परफेक्ट सेलेक्शन था, लेकिन फिर कप्तान (महेंद्र सिंह धोनी) वहां बदलाव चाहते थे। धोनी रोहित शर्मा की जगह पीयूष चावला को टीम में रखना चाहते थे। ऐसे में तुरंत गैरी कर्स्टन ने भी अपना मत बदल लिया और उन्होंने कहा - नहीं, मुझे लगता है कि यह बेहतर विकल्प है। तो इस तरह रोहित शर्मा बाहर हो गए।'

Trending


बता दें कि भले ही महेंद्र सिंह धोनी को साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान हिटमैन अपनी टीम में फिट होते नजर नहीं आए, लेकिन साल 2013 में रोहित शर्मा के करियर को एक मोड़ या कहें तेजी देने में कप्तान धोनी ने बहुत बड़ा रोल निभाया। दरअसल, धोनी ने इस दौरान ही रोहित को एक ओपनर बैटर के तौर पर देखा था जिसके बाद हिटमैन के करियर में चार चांद लग गए। इसके बाद ही रोहित के करियर ने कुछ इस कदर टर्न लिया कि वह आज भी इसे ही अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं।

Also Read: Cricket History

गौरतलब है कि रोहित शर्मा इंडियन टीम की अगुवाई कर रहे हैं आगामी समय में कप्तान के कंधों पर काफी जिम्मेदारियां रहने वाली है। इंडियन टीम 30 सितंबर से एशिया कप खेलती नजर आएगी जो कि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। एशिया कप के लिए इंडियन टीम का ऐलान हो चुका है ऐसे में सभी फैंस यही उम्मीद करेंगे कि इंडियन प्लेयर पूरी तरह फिट और लय में खेलते नजर आए क्योंकि एशिया कप के लिए चयनित टीम और वर्ल्ड कप के लिए जाने वाले टीम में ज्यादा बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है।


Cricket Scorecard

Advertisement