Advertisement
Advertisement
Advertisement

गणतंत्र दिवस के दिन न्यूजीलैंड में धोनी का धमाका, 33 गेंद पर 48 रन बनाकर तोड़ दिया लारा का रिकॉर्ड

26 जनवरी। भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं।  भारत ने

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat January 26, 2019 • 12:33 PM
गणतंत्र दिवस के दिन न्यूजीलैंड में धोनी का धमाका, 33 गेंद पर 48 रन बनाकर तोड़ दिया लारा का रिकॉर्ड I
गणतंत्र दिवस के दिन न्यूजीलैंड में धोनी का धमाका, 33 गेंद पर 48 रन बनाकर तोड़ दिया लारा का रिकॉर्ड I (Twitter)
Advertisement

26 जनवरी। भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं। 

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। स्कोरकार्ड

Trending


भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए।  महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। 

धोनी ने 48 रन की शानदार पारी खेली और वनडे में एक जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं।

धोनी ने लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब धोनी के नाम 285 वनडे पारियों में 10414 रन बनाए हैं। इस दौरान 10 शतक और 70 अर्धशत क धोनी के नाम दर्ज हो गए हैं। लारा के नाम 10405 रन दर्ज हैं।          


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni
Advertisement