Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा

12 दिसंबर। मुंबई ने यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी 2019-20 सीजन के राउंड 1 के एलीट ग्रुप-बी मैच के चौथे दिन गुरुवार को बड़ौदा को 309 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत से मुंबई को छह अंक मिले। मुंबई ने

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat December 12, 2019 • 17:55 PM
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा Images
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा Images ()
Advertisement

12 दिसंबर। मुंबई ने यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी 2019-20 सीजन के राउंड 1 के एलीट ग्रुप-बी मैच के चौथे दिन गुरुवार को बड़ौदा को 309 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत से मुंबई को छह अंक मिले। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 431 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने बड़ौदा को उसकी पहली पारी में 307 रनों पर ऑल आउट करके 124 रन की बढ़त हासिल कर ली।

मुंबई ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 409 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और बड़ौदा के सामने जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य रख दिया।

Trending


बड़ौदा की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 224 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए दीपक हुड्डा ने 61 और अभिमन्यु राजपूत ने 53 रन बनाए।

मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने चार और शशांक अटार्डे तथा आकाश पार्कर ने दो-दो विकेट लिए। मैच में कुल 10 विकेट लेने वाले मुंबई के गेंदबाज मुलानी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्होंने पहली पारी में भी छह विकेट लिए थे


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement