IPL 2026: हार के बाद हार्दिक पांड्या को झटका, 12 लाख रुपये का लगा जुर्माना (Image Source: BCCI)
Hardik Pandya: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रविवार (12 अप्रैल) वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उलंघ्घन के चलते मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया है। घरेलू टीम तय समय में गेम खत्म नहीं कर पाई, और जरूरी ओवर-रेट से पीछे रह गई।
IPL की प्रैस रिलीज के अनुसार, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बयान में कहा गया, “ आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह मुंबई इंडियंस का इस सीज़न का पहला अपराध था, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है"