चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 के 41वें मुकाबले से मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आई है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसके संकेत दिए हैं।
मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह की एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ 'चलो चलते हैं पॉली’। जिसके बाद यह कयास लगे जा रहे हैं कि रोहित चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे और कीरोन पोलार्ड उनकी जगह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
‘Let’s go, Polly!’ #OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #CSKvMI @KieronPollard55 @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/dTYouWRvS4
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 23, 2020
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18 अक्टूबर को खेले गए दो सुपर ओवर वाले मुकाबले के बाद रोहित की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वह मैच के बाद कमेंटेटर से बाद करने भी नहीं आए थे। उनकी जगह आए पोलार्ड ने बताया था कि रोहित की तबीतय ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि मुंबई के कप्तान को आखिरी हुआ क्या है।