2 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बार आईपीएल 2018 के लिए रोहित शर्मा समेत हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को रिटेन करने वाली है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट को 4 जनवरी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप देनी है। ऐसे में खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2018 के लिए रोहित शर्मा के साथ - साथ पांड्या बंधुओं को रिटेन करने का फैसला ले सकती है।
इसके अलावा ये भी खबर है कि हो सकता है कि बुमराह को मुंबई इंडियंस की टीम रिटेन नहीं करे लेकिन इस बारे में अभी आधिकारिक ऐलान मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी का भार रोहित शर्मा के कंधों पर होगा।