मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) हाल ही में 'सुपरमैन ड्रेस' में ट्रेवल करते नज़र आए। ईशान किशन को ऐसी अज़ीबोगरीब हरकत करता देख जहां फैंस की हंसी छूटी वहीं वो ये जानने के लिए भी उत्साहित हो गए कि आखिर ईशान 'सुपरमैन ईशान' बने क्यों घूम कर रहे हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने सजा सुनाई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को सजा देने का मज़ेदार तरीका निकाला है। उन्होंने ये फैसला किया है कि जो भी खिलाड़ी टीम मीटिंग में देरी से आएंगे उन्हें जम्प सूट और अलग तरह की ड्रेस पहनाकर सजा दी जाएगी।
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी और नुवान तुषारा सुपरमैन ड्रेस में नज़र आए हैं। ये सभी खिलाड़ी टीम मीटिंग में देरी से पहुंचे थे। यही वजह है उन्हें ये मज़ेदार सजा मिली है। MI के द्वारा साझा किये गए वीडियो में मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी सजा मिलने वाले खिलाड़ियों से मज़े लेते हुए भी देखे जा सकते हैं।
Punishment dene ka tareeka kaafi k̴e̴z̴u̴a̴l̴ strict hai #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/pMRz9jqcEd
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2024