IPL 2026: Jasprit Bumrah दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, भारत का सिर्फ 1 गेंदबाज T20 मे (Image Source: Google)
Delhi Capitals vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शनिवार (3 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं जो फिलहाल एक ही भारतीय कर पाया है। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
टी-20 में बुमराह ने 271 मैच की 268 पारियों में 345 विकेट लिए हैं। अगर वह दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो टी-20 में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। जिनके नाम 330 मैच की 326 पारियों में 386 विकेट लिए हैं।