मुंबई इंडियंस को लगा झटका, ये खिलाड़ी चोटिल होकर IPL 2026 से हुआ बाहर (Image Source: AFP)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर (Atharva Ankolekar) की जगह आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों को लिए कृष भगत (Krish Bhagat) को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
हालांकि अथर्व की चोट को लेकर काई जानकारी नहीं दी गई है। फ्रेंचाइजी ने इस साल के मिनी ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।
घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में भी बल्ले से योगदान दे सकते हैं।