दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की खबर लेते हुए मैदान कर हर ओर चौके और छक्कों की बारिश की।
हालांकि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसी घटना हुई है जो फिर सुर्खियों में रही। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जो पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजों को मांकडिंग (Mankading) करने के लिए चेतावनी देते आए हैं, उन्होंने मुंबई इइंडियंस के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में फिर उसी चीज को दोहराया।
मुंबई के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के आउट होने के बाद टीम के टीम के तरफ से बल्लेबाजी करने आये क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)। तब क्रुणाल ने एक भी गेंद नहीं खेली थी और वो दूसरे छोर पर खड़े थे।