वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के फाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians) ने मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स वुमेन (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ मुंबई इंडियंस पहला खिताब अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान लैनिंग ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम की बल्लेबाज राधा यादव ने 27* और शिखा पांडे ने 27* रन का योगदान दिया। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 52(24) रन जोड़े जिस कारण दिल्ली 130 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी।
मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ईसी वोंग और हेले मैथ्यूज ने लिए। वहीं अमेलिया केर ने 2 विकेट अपने खाते में जोड़े।
#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #DCvMIpic.twitter.com/kpDVVXB9kh
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2023