मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने शुक्रवार (28 नवंबर) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी में विदर्भ के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। म्हात्रे ने 53 गेंदों में 207.55 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 110 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े। म्हात्रे के टी-20 करियर का यह पहला शतक है। उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
म्हात्रे तीनों फॉर्मेट, फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 18 साल 135 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। म्हात्रे ने इस लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 19 साल 339 दिन की उम्र में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ लिया था।
Ayush Mhatre becomes the youngest man to score a century in all three formats - First-class, List A and T20
— All Cricket Records (@Cric_records45) November 28, 2025
18y 135d - Ayush Mhatre*
19y 339d - Rohit Sharma
20y 0d - Unmukt Chand
20y 62d - Quinton de Kock
20y 97d - Ahmed Shehzad pic.twitter.com/WAJi9AZsSc
193 के लक्ष्य के जवाब में मुंबई की शुरूआत खराब रही और 21 रन के कुल स्कोर तक अंजिक्य रहाणे और हार्दिक तमोर आउट हो गए। इसके बाद, म्हात्रे को सूर्यकुमार यादव (35) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। इसके बाद शिवम दुबे म्हात्रे (नाबाद 39 रन) के साथ आए और दोनों ने नाबाद 85 रन की पार्टनरशिप करके मैच जीत लिया। उनके 17.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।